back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराणा प्रताप, रबिंद्रनाथ टैगोर और गोपाल कृष्ण गोखले को किया याद

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीर योद्धा महाराणा प्रताप, नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी 481वी जयंती पर नमन करते हुए ट्वीट किया, “अपने अप्रतिम साहस, शौर्य और युद्ध कौशल से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।” प्रधानमंत्री ने गुरुदेव टैगोर को उनकी 160वीं जयंती पर नमन करते हुए ट्वीट कर कहा, “टैगोर जयंती पर, मैं महान गुरुदेव टैगोर को नमन करता हूं। उनके अनुकरणीय आदर्श हमें उस भारत का निर्माण करने के लिए शक्ति और प्रेरणा देते रहें जिसका उन्होंने सपना देखा था।” प्रधानमंत्री ने समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी 155वीं जयंती पर याद करते हुए ट्वीट कर कहा,“महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रसेवा में समर्पित उनका जीवन देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।” हिन्दुस्थान समाचार/सुशील / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Govardhan Puja Mantra: गोवर्धन पूजा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, कृष्ण भगवान की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान लोग कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करते हैं उनका कीर्तन...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵