back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SBI CBO Recruitment 2021: एसबीआई में 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल है आवेदन का आखिरी दिन

SBI Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 29 दिसंबर है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई की तरफ से कुल 1226 पदों पर यह भर्ती (SBI Recruitment 2021) निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर से जारी है। अभ्यार्थी एसबीआई की वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। वहीं यह भर्ती आईबीपीएस की तरफ से आयोजित की जा रही है।

SBI Recruitment 2021 : महत्वपूर्ण तिथियां

शैक्षिक योग्यता व उम्र

एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन (SBI Recruitment 2021) करने के लिए अभ्यार्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बैंक की तरफ से कोई और क्राइटेरिया तय नहीं किया गया है। उम्र की बात करें तो अभ्यार्थी की उम्र 21 से 30 साल से कम होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और वेतन

नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएसी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना है। वहीं बाकी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 रुपए बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। इन पदों पर अभ्यार्थियों (SBI Recruitment 2021) का चयन 3 चरणों में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी। इन पदों पर चयनित अभ्यार्थी को 36,000 रुपए प्रतिमाह की बेसिक सैलरी और अधिकारी नियमानुसार डीए, एचआरए/लीज रेंटल, सीसीए, चिकित्सा एवं दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵