back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नारायणपुर : ओरछा के इतुल व कोरोवाया के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

विस्फोटक पदार्थ, नक्सलियों की कैम्प सामग्री, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद नारायणपुर, 20 जून (हि.स.)। जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में माड़ डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिले की डीआरजी की टीम को नक्सलियों के विरुद्ध अभियान हेतु ग्राम इतुल, कोरोवाया, भाटबेड़ा, बड़े टोंडाबेड़ा एवं आदेर जंगल की ओर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान शनिवार को ग्राम इतुल के जंगल में चली लंबी मुठभेड़ के दौरान अपने को कमजोर पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान एक पुरुष नक्सली का शव, एक 303 बोर रायफल, विस्फोटक पदार्थ एवं कैम्प सामग्री बरामद की गई। इसके साथ ही जारी सर्चिंग के बाद वापस लौटने के दौरान पुन: कोरोवाया जंगल में दूसरी बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग में यहां से भी एक पुरुष नक्सली का शव, एक 315 बोर बंदूक, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। इस प्रकार कुल दो नक्सलियों के शव, एक 303 बोर रायफल, एक 315 बोरबंदूक, विस्फोटक सामग्री, नक्सली कैम्प की सामग्री, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोगकी सामग्री बरामद की गई है। रविवार को भी आसपास क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सर्चिंग जारी है। नारायणपुरएसपी मोहित गर्ग के द्वारा मुठभेड़ में शामिल डीआरजी की टीम के सदस्यों से मुठभेड़ के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त किया तथा मुठभेड़ पश्चात बरामद दो माओवादी कैडर की शिनाख्ती संबंधित अग्रिम कार्यवाही हेतु आसपास थाना एवं कैम्प प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई। बस्तर आईजी सुंदरराज पी.ने ओरछा के इतुल व कोरोवाया के जंगल में हुई मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मानसून अवधि में सुरक्षाबलों द्वारा सूचना आधारित नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित करते हुये अब तक जून में बस्तर रेंज में 5 नक्सलियोंं के शव के साथ ही एक एके -47,01 नग एसएलआर, दो 303 रायफल, दो 315 रायफल, दो पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार वविस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵