back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड केयर सेंटर के बाहर मरीज की मौत मामले में डीएम ने की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

सुपौल, 09 मई (हि. स.)। शनिवार की शाम त्रिवेणीगंज स्थित बुनियादी केंद्र कोविड केयर सेंटर के बाहर एक कोरोना पीड़ित मरीज की ऑक्सीजन और एम्बुलेंस के अभाव में सड़क पर ही मौत हो जाने के मामले में डीएम महेंद्र कुमार ने संज्ञान लिया। रविवार की शाम त्रिवेणीगंज के बुनियादी केंद्र में संचालित कोविड केयर केंद्र पहुंचे डीएम ने घटना की बारीकी से जांच की। जिसके बाद डीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने और मौजूद डॉक्टर व कर्मियों से पूछताछ के बाद पता चला है कि उक्त मरीज कल 12 बजे के आसपास कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुआ था। उस दौरान उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। लिहाजा उसे ऑक्सीजन लगा दिया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर करके एम्बुलेंस आने का इंतजार किया जा रहा था। बताया गया कि मरीज के परिजन कोविड सेंटर घुस गए और इलाजरत मरीज से ऑक्सीजन हटा दिया और उसे बाहर ले आये। 3 बजकर 52 मिनट में मरीज खुद चलकर कोविड केयर से निकलकर बाहर आया था। अस्पताल में सिर्फ एक सरकारी एम्बुलेंस है। उस समय किसी मरीज को लेकर एम्बुलेंस बाहर गया हुआ था। इस बीच मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसकी सूचना के बाद कोविड केयर में मौजूद कर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर वहीं उसे लगा दिया। बताया गया कि एम्बुलेंस जब तक आया उससे कुछ देर पहले मरीज की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना कि ऑक्सीजन उसे मरने के बाद लगाया गया है गलत है। क्योंकि जब उसे ऑक्सीजन लगाया गया था तब उसकी सांस चल रही थी। इधर चूंकि घटना हुई है। लिहाजा जो भी इस मामले में दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी अन्य व्यक्ति कोविड केयर सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा तो ऐसे में मरीज के परिजन कैसे अंदर घूस गए। इसके लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट जिम्मेदार है। इसके अलावे इस मामले में जो भी दोषी है जांचोपरांत उनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी।खैर डीएम ने इस मामले की जांच कर ली है और फिलहाल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात भी कही है। लेकिन इस घटना ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मरीज को रेफर किया गया तो उन्हें एम्बुलेंस मुहैया करने में इतनी देर क्यों लगी, सरकारी एम्बुलेंस नहीं थी तो प्राइवेट का भी जुगाड़ किया जाना चाहिए था, क्यों और कैसे मरीज के परिजन कोविड केयर घूस कर मरीज को जबरन बाहर निकाल लिए, इसकी सूचना उच्चाधिकारी को क्यों नहीं दी गई, फिर जब मरीज की हालत बिगड़ी तो उन्हें बाहर में ऑक्सीजन लगाने के बाद अंदर कोविड केयर सेंटर में भर्ती क्यों नहीं किया गया, बहुत सारे ऐसे सवाल है जिसका उत्तर ढूंढने की आवश्यकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...