back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आज ही करें इन भर्तियों के लिए अप्लाई

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे युवाओं और बेरोजगारों के लिए अच्छा मौका है। एफसीआई, उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग समेत कई विभागों ने सरकारी भर्तियां निकाली हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा अपनी मनचाही भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2021: उत्तराखंड में निकली भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कई विभागों में भर्तियां (Sarkari Naukri 2021) निकाली हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ यहां पदों से जुड़ी योग्यता व अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 18 नवंबर है।

FCI में निकली 860 पदों पर भर्ती

भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने चौकीदार के पदों पर बंपर भर्ती (Sarkari Naukri 2021) निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पंजाब स्थित एफसीआई डिपो और कार्यालयों में की जाएगी। एफसीआई द्वारा कुल 860 रिक्त पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार fci-punjab-watch-ward.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 नवंबर है।

ITBP में मेडिकल अफसरों की भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सज़ (CAPF) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती (Sarkari Naukri 2021) निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 27 अक्टूबर या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵