back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्र सेविका समिति का ध्येय ‘तेजस्वी हिन्दू राष्ट्र बनाना’ : शांता अक्का

लखनऊ, 21 जून (हि.स.)। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने अवध प्रान्त की ओर से रविवार को आयोजित एक दिवसीय योग वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी हिन्दू राष्ट्र बनाना राष्ट्र सेविका समिति का ध्येय है। हमारी सेविकाएं हिन्दू राष्ट्र बनाने में सक्षम बनेंगी, ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिस्थिति और जीवन में शांति का अभाव मानसिक विकार इन सबसे सहजता से बाहर आने का योग अमोघ साधन है। शांता अक्का ने कहा कि जीवन में गलत विचार और कुसंस्कार को रोकना अति आवश्यक है, जो योग द्वारा ही संभव है। महर्षि पतंजलि के अनुसार ‘स्व’ को आत्मा के साथ जोड़ना ही योग है। मंत्र योग के द्वारा मंत्र बोलने के समय हमारी आत्मा भगवान के साथ एकाग्र होती है। भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ‘योग: कर्मसु कौशलम्। अर्थात कोई कार्य योग साधनों के साथ करने पर हम अपूर्णता से पूर्णता की ओर जाते हैं। इससे तन-मन भी स्वस्थ रहता है और कार्य करने की ऊर्जा भी प्राप्त होती है जिससे क्रिया शक्ति बढ़ती है। इस वर्चुअल योग शिविर में प्रान्त संचालिका अवध प्रान्त रत्नम, प्रान्त कार्यवाहिका यशोधरा, मिथिलेश, पदमा, सावित्री, अंजू, पारुल, विजयलक्ष्मी, अर्चना और मोनिका समेत कई स्वयंसेविकाएं जुड़ी रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...