back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश सत्ता के लोभ में अनर्गल बयानबाजी करके जनता को कर रहे गुमराह : सुरेश खन्ना

-वैक्सीन के नाम पर जनता में भ्रम फैला रहे सपा अध्यक्ष : चिकित्सा शिक्षा मंत्री लखनऊ, 20 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान को हास्यास्पद बताया है कि प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के लोभ में अनर्गल बयानबाजी करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। श्री खन्ना ने कहा कि यह वह समय है जब योगी सरकार ने टीकाकरण को गति दी है और सभी वर्गों के लिए समुचित व्यवस्था की है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश में एक दिन में लगभग साढ़े चार लाख डोज दी जा रही है और 21 जून से प्रतिदिन सात लाख खुराक दी जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा अखिलेश यादव ने शुरू से ही वैक्सीन को लेकर जनता में भ्रम फैलाया है। लोगों को गुमराह करके भाजपा का टीका बताया और स्वयं वैक्सीन ले ली और जनता की जान से खेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोल्ड चेन की क्षमता 80000 लीटर से बढ़ा कर सवा दो लाख लीटर कर ली है और एक जुलाई से प्रतिदिन 12 लाख खुराक देने की व्यवस्था कर ली है। अगस्त माह के अंत तक योगी सरकार दस करोड़ वैक्सीन डोज देने के लिए कृतसंकल्पित है। मंत्री ने कहा कि एक जिम्मेदार राजनीतिज्ञ के रूप में अखिलेश यादव से अपेक्षा की जाती है कि वह जनता में वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि दुखद है कि अखिलेश सिर्फ अपने कमरे में बैठकर बयानबाजी में लगे रहते है जबकि उन्हें बाहर निकलकर लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵