back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंटेनमेंट क्षेत्र में नपा ने कराया सेनेटाइजेशन,लोगों से सफाई बरतने की अपील

अनूपपुर, 08 मई (हि.स.)। नगर पालिका बिजुरी अंतर्गत कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए वार्डों में 8 मई को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सेनेटाइजेशन कराया गया। जिसमें वार्ड के आवासीय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दवाई का छिडक़ाव किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर अमले के द्वारा घर-घर जाकर प्रभावित वार्ड में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से सफाई बरतने और सेनेटाइजर का छिडक़ाव किए जाने की अपील की गई। साथ ही वार्ड में दवा का छिड़काव किया। अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित बाजार क्षेत्र के 4 वार्डों में संक्रमण की गति को रोकने के लिए विशेष मुहिम चलाते हुए सेनेटाइजर का छिडक़ाव घर-घर कराया गया है और नालियों की भी साफ-सफाई करवाते हुए कीटनाशक दवा का छिडक़ाव भी कराया जा रहा है । घर से बाहर ना निकलने के लिए लगाई विशेष डयूटी कंटेनमेंट क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि पीड़ित व्यक्तियों तक खाद्य सामग्री तथा दवाइयां निरंतर पहुंचती रहे एवं उन्हें परेशान ना होना पड़े । इसके लिए विशेष रूप से कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵