back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NHM UP Recruitment 2021-22 : उत्तर प्रदेश में निकली इन पदों पर बंपर सरकारी नौकरी, 2900 से ज्यादा पदों के लिए करें आवेदन

NHM UP Recruitment 2021-22 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन समेत कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू हुई है।

इच्छुक अभ्यार्थी 7 जनवरी तक यूपी एनएचएम की वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अपने आवेदन (NHM UP Recruitment 2021-22) कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 2980 पदों पर यह भर्ती की जाएंगी।

NHM UP Recruitment 2021-22 : वैकेंसी डीटेल्स

शैक्षिक योग्यता और उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, लैब टेक्नीशियन पद के लिए अभ्यार्थी के पास मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा और कम से कम 6 महीने लैब में ब्लड टेस्ट का अनुभव होना जरूरी है। डिप्लोमा होने पर कम से कम एक साल का अनुभव (NHM UP Recruitment 2021-22) होना चाहिए। लैब टेक्नीशियन सीपी के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होने के साथ डीएमएलटी होना चाहिए।

जबकि सीनियर लैब टेक्नीशियन पद (NHM UP Recruitment 2021-22) के लिए अभ्यार्थी के पास मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी/ अप्लाइडमाइक्रोबायोलॉजी/ जनरल माइक्रोबायोलाॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोकेमेस्ट्री आदि में से किसी में एमएससी होना चाहिए।

वहीं लैब टेक्नीशियन यूसीएचसी/यूपीएचसी पद (NHM UP Recruitment 2021-22) के लिए अभ्यार्थी के पास लैबरोटरी सर्विस में डिप्लोमा होना चाहिए। एसटीएस पद के लिए सैनिटरी इंस्पेक्टर कोर्स में बैचलर की डिग्री के साथ दो महीने का कंप्यूटर कोर्स और दो पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया है।

इसी तरह एसटीएलएस पद के लिए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स और 2 माह के कंप्यूटर कोर्स के साथ दुपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इन पदों के लिए 40 साल तक की उम्र के अभ्यार्थी आवेदन (NHM UP Recruitment 2021-22) कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करना ना भूलें।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...