back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

102 वर्षीय स्वतत्रंता सेनानी की बहू द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

धर्मशाला, 08 मई (हि.स.)। कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर उपमंडल के तहत मझेड़ा गांव में 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को उसकी बहू द्वारा जूतों और डंडे से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। बुजुर्ग का एक बेटा अधिकारी है, जो शिमला में कार्यरत है वो भी पिता को पीटते हुए देख रहा है। वीडियो में बहू ससुर को जूत्ते से मारती हुई साफ दिख रही है, जबकि इस घटना को देखकर साथ वाले घर के लोग बुजुर्ग को अपने घर ले जाते हैं। उधर वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा व विधायक रविंद्र धीमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसडीएम पवन शर्मा ने बताया कि जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से उनके पास पहुंचा तो उन्होंने डीएसपी बैजनाथ से तुरंत फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵