back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : सभी नागरिकों का कोरोना टीकाकरण कोविन पोर्टल से

रायपुर, 20 जून (हि. स.)। राज्य में 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी लोगों का कल से कोरोना टीकाकरण, कोविन पोर्टल से होगा, क्योंकि भारत सरकार द्वारा सभी वर्गाें के लिए कोविड 19 टीका निःशुल्क दिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भारत सरकार से प्राप्त गाईडलाइन के अनुसार तैयारी कर ली है। राज्य में अब आयु वर्ग के अनुसार अलग- अलग टीकाकरण केन्द्र नही होंगे। 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी उम्र के लोग, अपनी सुविधानुसार कोविन पोर्टल से पंजीयन करा सकते हैं या टीकाकरण केन्द्र में जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य में कोविड 19 वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है । 20 जून सुबह तक की स्थिति में विभाग के पास भारत सरकार से प्राप्त वैक्सीन 19 लाख 58 हजार 690 डोज है और राज्य सरकार द्वारा खरीदी गई वैक्सीन एक लाख 75 हजार 309 ,कुल 21 लाख 33 हजार 999 डोज उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि चूंकि 21 जून से भारत सरकार द्वारा निःशुल्क टीका दिया जा रहा है इसलिए राज्य में पृथक से टीकाकरण पोर्टल संचालित करने की आवश्यकता नही रहेगी। सभी आयु वर्गाें का टीकाकरण कोविन पोर्टल के माध्यम से ही होगा। जिन व्यक्तियों के पास इंटरनेट और मोबाइल की सुविधा नही है उन्हे साइट पंजीयन या चाइस सेंटर के माध्यम से पंजीयन कराने की सुविधा देने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं ताकि सभी वर्गाे का आसानी से टीकाकरण हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पूर्व में सीजी टीका के माध्यम से वैक्सीन की पहली डोज ली है, उन्हे दूसरी डोज लगाने के समय पहली डोज का सर्टिफिकेट या वैक्सीनेशन की तारीख बतानी होगी और पहचान पत्र दिखाने पर उनको निर्धारित समय पर दूसरी डोज लग जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोनंसंकमण से बचने के लिए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में वैक्सीन अवश्य लगाएं ताकि संक्रमण के गंभीर खतरे से खुद भी बच सकें और अपने परिवार को भी बचा सकें। वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुकूल व्यवहार करना जैसे मास्क लगाना,भीड़ वाले स्थानों में न जाना और हाथों की साबुन पानी या सेनेटाइजर से समय समय पर सफाई करना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि अब तक 20 जून की स्थिति में राज्य में 75 लाख 58 हजार 352 डोज लगाई जा चुकी है जिसमें 45 वर्ष से अधिक के 45 लाख 61 हजार 813 को पहली डोज और 745891 को दूसरी डोज लगी है। इसी प्रकार 18 से 44 आयुवर्ग में 11 लाख 60 हजार 258 को पहली डोज और 28791 को दूसरी डोज लगी है। हेल्थ केयर वर्कर में 91 प्रतिशत को पहली और 69 प्रतिशत को दूसरी डोज, पंजीकृत सभी फ्रंटलाइन वर्कर को शतप्रतिशत को पहली डोज और 70 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵