back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, गारंटी के साथ पैसा होगा डबल

Kisan Vikas Partra: आज के वक्त में हर कोई अपने इन्वेस्टमेंट को सुरक्षित रखने के साथ उससे कमाई भी करना चाहता है। सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के साथ अगर अच्छा रिटर्न मिले तो इससे अच्छी बात और भला क्या होगी। इंडिया पोस्ट की एक ऐसी ही स्कीम है किसान विकास पत्र, तो बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

बता दें कि पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाओं में से किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Partra) भी एक ऐसी ही योजना है, जहां पैसे की सुरक्षा के साथ इस पर दूसरी योजनाओं के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। किसान विकास पत्र योजना की शुरुआत वैसे तो वर्ष 1988 में हुई थी। इसका मकसद किसानों के निवेश को दोगुना करना था। हालांकि, अब देश का हर नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है।

इतने समय में होगा पैसा डबल

किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Partra) के तहत, 10 साल 4 महीने यानी 124 महीने में जमा की गई रकम दोगुनी होती है। दरअसल, इस खाते पर 6.9 प्रतिशत की दर से वार्षिक ब्याज मिलता है। पहले यह ब्याज 7.6 प्रतिशत था। किसान विकास पत्र योजना में इन्वेस्ट करने पर जमा की गई एकमुश्त रकम 10 साल 4 महीने में दोगुनी हो जाती है। इस योजना में आपको 6.9 परसेंट का वार्षिक कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है।

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Partra) सर्टिफिकेट के रूप में निवेश होता है। आप इस सर्टिफिकेट को 1,000 रुपये, 5,000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के रूप में खरीद सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 50,000 रुपए से ज्यादा के निवेश पर PAN कार्ड जरूरी है। ऐसे में अगर 10 लाख या इससे ज्यादा इन्वेस्ट करते हैं तो, आय प्रमाण भी जमा करना होगा। इसके लिए ITR, सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट दी जा सकती है। साथ ही पहचान पत्र के तौर पर आधार भी देना होगा।

कौन खुलवा सकता है खाता

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Partra) योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। हालांकि, नाबालिग के नाम से भी किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं। इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in का भी दावा है कि निवेशक का पैसा 124 महीनों में दोगुना हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरु करने के लिए अब नहीं होगी पैसों की कमी, Pradhan Mantri Mudra Yojana दे रही है सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵