back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोगों की आत्मा पाप मुक्त होगी तभी समाज अपराध मुक्त बनेगा : स्वामी दिव्यानंद महाराज

– लोगों को जनसेवा में गौ सेवा को भी जोड़ना होगा स्वामी : डॉ अविशेषानंद महाराज – गंगा दशहरा पर वृंदावन में वृहद संत भंडारा में बोले स्वामी दिव्यानंद महाराज व डा. अविशेषानंद महाराज मथुरा, 20 जून (हि.स.)। रविवार महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि लोग अंदर से पाप मुक्त होंगे तभी समाज अपराध मुक्त होगा। आज गंगा दशहरा पर्व है लोग संकल्प लें कि हम अपने पाप मुक्त कार्य करेंगे। पाप मुक्त धारणा अंदर रखेंगे तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे हमारी आत्मा और शरीर पाप युक्त श्रेणी में माना जाए तभी अपराध मुक्त समाज बनेगा। महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व हम ब्रह्मलोक से मां गंगा के पृथ्वी पर आने रूप में मनाते हैं। रविवार महामंडलेश्वर डॉक्टर अविशेषानंद जी महाराज ने कहा कि सभी लोगों को जन सेवा में गो सेवा को भी जोड़ना चाहिए तथा अपनी सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए पापों से मुक्त जीवन और समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए। वृंदावन के गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम पर रविवार गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर संत भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें ब्रज क्षेत्र के अनेक धर्माचार्य और हजारों साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵