back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जरूरतमंदों के लिए मीडिया रिपोर्टिंग का सामाजिक संगठनों को संज्ञान लेना जरूरी: जम्बाल‘

08/05/2021 उधमपुर, 8 मई (हि.स.)। सामाजिक संगठनों को जरूरतमंदों तक सहायता, विशेष रूप से वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए स्वयं की खोज के इलावा निष्पक्ष स्रोत मीडिया रिपोर्टिंग, विशेषकर लॉकडाउन के दौरान का संज्ञान लेना अति आवश्यक है। उक्त बातें महादीप सिंह जम्वाल अध्यक्ष सीनियर सिटीजन क्लब उधमपुर द्वारा एक प्रैस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कुछ चैनलों व समाचार पत्रों द्वारा कवरेज की गई कहानी को आगे बढ़ाते हुए सीनियर सिटीजन क्लब ऊधमपुर की प्रबंधक निकाय और सलाहकार बोर्ड की एक टीम ने गाँव तीरछी गंडाला का दौरा किया। इस अवसर पर उन्हें वहां पर उन्हें पता चला कि गाँव का एक मजदूर, बिहारी लाल जो परिवार का अकेला कमाऊ हाथ था, जिसमें बिहारी लाल के वयोवृद्ध पीड़ित पिता, दो बच्चे और पत्नी शामिल हैं, एक दुर्घटना के बाद अमृतसर में उपचाराधीन हैं। उपचार के लिए सभी संसाधनों को समाप्त करने के बाद, अब परिवार उपचार हेतु खर्च बचाने के लिए एक समय का भोजन कर रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन क्लब ऊधमपुर की टीम ने तुरंत उपचार और राशन के लिए सांत्वना नकद राहत प्रदान की। इसमें महान हृदय वाले कई लोगों ने योगदान दिया। क्लब ने बिहारी लाल के उपचार के लिए स्वयंसेवी लोगों से योगदान की अपील की। जम्वाल ने बताया कि सीनियर सिटिजन क्लब उधमपुर ने सर्व सम्मति से इस परिवार को मासिक राशन प्रदान करने के लिए अपनाया है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ——-

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵