back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

शिवपुरी, 20 जून (हि.स.)। शिवपुरी जिले के पोहरी से पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने अपने पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल में अच्छा काम करने वाले कोरोना फाइटर का रविवार को सम्मान कर सेवा संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र में सेवा सकल्प दिवस मनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनबाडा में कोरोना योद्धाओं, चिकित्सको, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वछता कर्मियों का शॉल श्रीफल व फूल मालाओं से सम्मान किया गया। इस सेवा संकल्प में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस भी मनाया गया। खेल मंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा पूर्व विधायक ने चिकित्सालय परिसर और धौलागढ़ झलाझल सिद्ध स्थान पर पौधारोपण भी किया। बैराड़ में राशन एवं मास्क वितरित किए गए। पोहरी में मास्क एवम सेनेटाइजर वितरित किए गए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जसपाल बेस, शिवकुमार धाकड़, आशुतोष जैमिनी, राजेन्द्र राजपूत, जयप्रकाश शर्मा, पिट्ठू आदिवासी, चंदन धाकड़, देवेन्द्र गुप्ता, डॉ हाकिम यादव, अभिषेक गुप्ता, डॉ हरीशंकर धाकड़, कुलदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵