back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Career Guide: भारतीय नौसेना में संगीत का शौक रखने वाले भी बना सकते हैं करियर, मिलेगी अच्छी सैलरी

नई दिल्ली। संगीत में दिलचस्पी रखने वाले युवा बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन यह राह आसान नहीं है। हालांकि, अगर संगीत के साथ देशप्रेम भी है तो भारतीय नौसेना ऐसा युवाओं को शानदार मौका दे रही है। दरअसल, नौसेना में संगीतज्ञ नाविक (Indian Navy Musician Job) के रूप में ऐसे युवा अपना करियर बना सकते हैं।

संगीतज्ञ नाविक बनने के लिए अभ्यार्थी का हाई स्कूल पास होने के साथ संगीत की अच्छी समझ होनी चाहिए। इन पदों के लिए सिर्फ अविवाहित युवा ही आवेदन कर सकते हैं। नौसेना द्वारा इन पदों के लिए समय-समय पर भर्ती (Indian Navy Musician Job) निकाली जाती है। एक बार नौसेना ज्वाइन करने के बाद युवाओं के लिए म्यूजिशियन अफसर तक का मौका मिलता है। जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, उन्हें नौसेना द्वारा बेहतरीन वाद्ययंत्रों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त संगीतज्ञ नाविक देश-विदेश में होने वाले समारोहों और सिम्कौनिक बैंड कंसर्ट में भाग लेते हैं।

योग्यता

  1. संगीतज्ञ नाविक बनने के लिए अभ्यार्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है

  2. आवेदक को संगीत का अच्छा ज्ञान और कई तरह के वाद्ययंत्र बजाना आना चाहिए

  3. वेस्टर्न और भारतीय दोनों तरह के वाद्य यंत्रों के साथ संगीत की विशेष जानकारी और किसी भी वाद्य यंत्र को बजाने का व्यावहारिक ज्ञान होना जरूरी है

  4. इन पदों के लिए वैसे तो आयु सीमा 17 से 20 साल के बीच तय है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

  5. कद-काठी: उम्मीदवार का न्यूनतम कद 157 सेमी तथा उसी के अनुपात में वजन होना चाहिए।

  6. सीने का फुलाव (Chest Expansion) 5 सेमी होना आवश्यक है।

  7. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ उम्मीदवार ही इस पद के लिए योग्य माने जाते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

ट्रेनिंग के दौरान अभ्यार्थी को स्टाइपेन्ड के तौर पर 14,600 रुपये हर महीने दिए जाते हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, उन्हें डिफेंस पे स्केल 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक के अनुसार वेतन (Indian Navy Musician Job) मिलता है। इसके अलावा, उन्हें हर महीने नियमानुसार डीए का भुगतान किया जाता है।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

संगीतज्ञ नाविक पद के लिए आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र, एजुकेशनल तथा संगीत प्रवीणता संबंधी प्रमाणों की सर्टिफाइड कॉपी भेजना जरूरी है। संगीतज्ञ नाविक (Indian Navy Musician Job) की भर्ती सीधे नौसेना द्वारा की जाती है। उम्मीदवारों को स्क्रींनिंग के लिए उनकी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते हैं। हालांकि विशेष प्रशासनिक कारणों से नौसेना मुख्यालय परीक्षा केंद्र बदल सकता है।

सबसे पहले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होती है। इसमें सफल हुए उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाता है। इस जांच में पूरी तरह से फिट पाये जाने पर अंतिम स्क्रीनिंग तथा ऑल इंडिया लेवल पर चयन के लिए आईएनएस कुंजली, कोलाबा, मुंबई भेजा जाता है। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों (Indian Navy Musician Job) को नामांकित किया जाता है और प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए चिल्का (ओडिशा) या किसी अन्य सेंटर पर भेजा जाता है।

संगीतज्ञ नाविकों को करीब 15 सप्ताह का बेसिक ट्रेनिंग (Indian Navy Musician Job) दी जाती है। इसके बाद इन नाविकों को 26 सप्ताह के लिए मुंबई भेजा जाता है। प्रशिक्षण की अवधि में संगीतज्ञ नाविकों को वेतन, भत्ते, वर्दी, भोजन और आवास की सुविधा दी जाती है। ट्रेनिंग का प्रत्येक चरण पूरा होने के बाद नाविकों को पोस्टिंग दी जाती है।

इन नाविकों (Indian Navy Musician Job) की प्रारंभिक नियुक्ति 15 साल के लिए होती है, लेकिन इसे 50-55 वर्ष की आयु सीमा तक बढ़ाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो 15 वर्ष की सेवा के बाद स्वेच्छापूर्वक पेंशन ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵