back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर्या ने पूरे किए एक साल, अंकुर भाटिया हुए भावुक

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। सुष्मिता सेन स्टारर लोकप्रिय वेब सीरीज आर्या में अभिनेता अंकुर भाटिया एक नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। उनका मानना है कि आर्या ने एक स्ट्रॉन्ग परफॉर्मर बनने में उनकी मदद की है। सीरीज ने शनिवार को अपने एक साल पूरे कर लिए। अंकुर ने आईएएनएस को बताया, यह एक मैजिकल सफर रहा है और यह सीरीज हमेशा मेरे लिए स्पेशल रहेगी। इसने एक एक्टर के तौर पर मुझे पहचान दिलाई है और अब घर-घर में लोग मुझे जानने लगे हैं। सीरीज की शूटिंग करने के दौरान की यादें मेरे दिमाग में हमेशा रहेंगी और जब भी मैं इन्हें याद करता हूं मेरे चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस गैंगस्टर ड्रामा के दूसरे सीजन की शूटिंग फिलहाल जारी है। फिल्म हसीना पारकर में भी नजर आ चुके इस अभिनेता का कहना है कि उन्हें इस नेगेटिव रोल को निभाने में मजा आया। अंकुर कहते हैं, खलनायक की भूमिका को निभाना मेरे लिए काफी सीखने वाला अनुभव रहा है और मैं यकीनन इस शैली को और अधिक तलाशने के लिए उत्सुक हूं। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵