back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर्षोल्लास से मनाया गया नयना देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव

नैनीताल, 19 जून (हि.स.)। सरोवरनगरी की आराध्य देवी माता नयना देवी के नगर स्थित मंदिर का हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल नवमी को मनाया जाने वाला स्थापना दिवस और वार्षिक समारोह शनिवार को धार्मिक हर्षोल्लास से मनाया गया। कोविड की परिस्थितियों के कारण पिछले वर्ष की तरह यह समारोह इस बार भी प्रतीकात्मक रूप से अत्यन्त सादगी से मनाया गया। साथ ही सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप भंडारा तथा भजन संध्या जैसे कार्यक्रम इस बार भी आयोजित नहीं हुए। मंदिर के गर्भगृह में पंडित बसंत बल्लभ पांडे, भुवन कांडपाल, जीवन पांडे और गणेश जोशी आदि ने वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान कराए। मंदिर के प्रबंधक अमर उदय ट्रस्ट के उपसचिव एवं मंदिर के संस्थापक मोती राम शाह के वंशज प्रदीप साह सपत्नीक बतौर यजमान वार्षिक कुल पूजा में शामिल हुए। भारी बारिश की वजह से भी अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल नहीं हो पाए। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

61 साल का बेमिसाल साथ: सलमान खान के माता-पिता सलीम-सलमा की वर्षगांठ पार्टी में उमड़ा पूरा खानदान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान (Salma Khan) ने सोमवार रात अपनी शादी की 61वीं...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵