back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना महामारी में दानदाताओं के रहे सराहनीय प्रयास- चिकित्सा मंत्री

जयपुर, 19 जून (हि.स.)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भामाशाहों और दानदाताओं ने प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में आमजन की सहायतार्थ भामाशाहों की ओर से मेडिकल उपकरण भी काफी संख्या में उपलब्ध कराएं गए है, जिससे लोगों को काफी लाभ मिला है। डॉ शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार भी प्रत्येक जिले के चिकित्सा संस्थानों को मेडिकल उपकरण व अन्य आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। डाॅ शर्मा शनिवार को पाली जिले के जैतारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन यादगार समिति ट्रस्ट, पावन धान की ओर से उपलब्ध कराए गए हीमो-डायलिसिस यूनिट के लोकार्पण के दौरान यह कह रहे थे। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से आमजन को बचाने के लिए दवाइयों से लेकर ऑक्सीजन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए भी सभी जरूरी कदम उठाएं है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य को ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि पाली जिले में राज्य सरकार की ओर से 6 ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जो कि विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर लगाए जाएंगें। जैतारण सीएचसी में हीमो-डायलिसिस यूनिट के लोकार्पण के दौरान सांसद दिया कुमारी, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, सोजत विधायक शोभा कुमारी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵