back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘देविका प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी को जवाबदेह बनाने के लिए उधमपुरवासी बनाएंगे नई रणनीति: मनकोटिया‘

उधमपुर, 19 जून(हि.स.)। पिछले कुछ दिनों से देविका प्रोजैक्ट पर काम करने वाली ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी के खिलाफ उधमपुर में जनाक्रोश बढ रहा है। लगातार धरने प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके मद्देनजर आज भी दब्बड चैक पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हुआ था उसको पोस्टपोन कर शहर वासियों ने दब्बड पार्क के अंदर बैठक कर एक नई रणनीति बनाने और देविका प्रोजैक्ट पर काम ठीक तरह से हो उसको लेकर एक समिति बनाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर यह फैसला भी लिया गया कि इस समिति में उधमपुर के सभी गैर राजनितिक और राजनीतिक संगठनों को भी एक मंच पर लाया जाएगा ताकि यह जनांदोलन एक व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि उधमपुर वासियों का बन सके। इन बातों की जानकारी उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने पत्रकारों देते हुए बताया कि उधमपुर वासी अब यह फैसला कर चुके हैं कि वह किसी भी कीमत पर ब्रिज गोपाल नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी को देविका के नाम पर लूट-खसूट नहीं करने देंगे। इस मौके पर समाज सेवक रघुवीर गंडोत्रा, अंकित सैनसन, अमन शर्मा, समनीक बसीन, महेश बंगाथीया, सुनील गूड्डा, संजय शर्मा, संजय जंडियाल, तरूण कुमार, संजय कुमार आदि ने अपने-अपने विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Apple में नए CEO की खोज, Tim Cook की जगह कौन संभालेगा दिग्‍गज कंपनी की बागडोर?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईफोन...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...