back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवप्रयाग में पत्थरों में दबा वृद्धा का शव बरामद

नई टिहरी, 19 जून (हि.स.)। देवप्रयाग ब्लॉक के काफुलधार गांव में पुलिस ने खेत में पत्थरों से दबाया गया बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिंडोलाखाल पुलिस को 18 जून को रौड़धार क्षेत्र के काफुलधार गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव खेतों में पत्थरों से दबा होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को बुजुर्ग महिला का सड़ा गला शव पत्थरों के ढेर के नीचे दबा मिला। महिला की पहचान 75 वर्षीय भामा देवी पत्नी स्व. कलम सिंह के रूप में हुई। महिला घर में अकेली रहती थी। शव घर से करीब 25 मीटर दूर खेत मे मिला है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग महिला सामान लेने रौड़धार जाते दिखी थी। इसके बाद वह अपने मायके गोसिल में भाई सेवानिवृत पुलिस कर्मी सोबत सिंह पंवार के यहां चली गई। 14 जून को सोबत सिह का बेटा नेत्र सिंह महिला को वापस काफुलधार छोड़ गया था। गांववासियों के अनुसार उसके बाद बुजुर्ग महिला कहीं नही दिखाई दी थी। 18 जून को गांव का सुनील खेतों से होकर जा रहा था तो उसे पत्थरों के ढेर में मक्खियां भिनभिनाते दिखीं। पास जाने पर उसे बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह घर में अपने पालतू कुत्ते के सहारे अकेली रहती थीं। उसकी दो विवाहित बेटियां दिल्ली और मेरठ में रहती हैं। उनको सूचना दी गई है। उनकी तहरीर पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शवर को जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵