back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नौसेना और डीआरडीओ के लिए एकसाथ काम करने का शानदार मौका, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी जॉब

नई दिल्ली। डिफेंस सेक्टर में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे युवाओं के पास शानदार (DRDO Recruitment 2021) मौका है। वैसे भी डीआरडीओ और नौसेना के लिए एक साथ काम करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। दरअसल, डीआरडीओ ने नेवल मैटेरियल रिसर्च लैब में जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती निकाली है।

दरअसल, यह जॉब रिसर्च स्कॉलर्स के लिए शानदार मौका है। जूनियर रिसर्च फेलो यानि जेआरएफ के पदों पर भर्तियां (DRDO Recruitment 2021) वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगी। डीआरडीओ ने इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र के ताजा अंक में प्रकाशित किया है। इंटरव्यू का आयोजन 29 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक होगा।

नोटिस में कहा गया है कि वॉक इन इंटरव्यू में सेलेक्ट हुए अभ्यार्थियों को फाइनल इंटरव्यू (DRDO Recruitment 2021) या आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रुकना पड़ सकता है। रुकने की व्यवस्था उन्हें खुद करनी होगी। डीआरडीओ के अनुसार, वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित नेवल मैटैरियल रिसर्च लैब, रक्षा मंत्रालय, शिल बदलापुर रोड, अंबरनाथ (पूर्व) में होगा।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

जेआरएफ पद के लिए अभ्यार्थी के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ यूजीसी नेट परीक्षा पास आउट होना चाहिए। इस पद (DRDO Recruitment 2021) के लिए 28 साल तक की उम्र के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एससी-एसटी वर्ग को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

नोटिस के अनुसार, जेआरएफ की कुल 7 वैकेंसी है, जिसमें दो पोस्ट फिजिक्स और केमेस्ट्री की है। जबकि फिजिकल केमेस्ट्री, ऑर्गेनिक केमेस्ट्री , इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री, मेटलर्जी और मैकेनिकल की एक-एक वैकेंसी है। नोटिस के अनुसार जेआरएफ पदों (DRDO Recruitment 2021) पर चयनित होने के बाद 31000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। साथ में हाउस रेंट अलाउंस भी मिलेगा। जेआरएफ की भर्ती 2 साल के लिए होगी। इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

डीआरडीओ-नौसेना में भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिस यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...