back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी सरकार का बड़ा फैसला! पुलिस भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट, 32,679 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट देने का ऐलान किया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

32,679 पदों पर मिलेगी सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस विभाग और जेल विभाग में कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह निर्णय अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

क्यों जरूरी थी आयु सीमा में छूट?

दरअसल, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयु सीमा में पहले मिलने वाली 3 साल की छूट को खत्म कर दिया गया था। इससे लाखों ऐसे युवा भर्ती से बाहर हो गए थे, जो लंबे समय से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद अभ्यर्थियों ने सरकार से आयु सीमा में छूट बहाल करने की मांग तेज कर दी थी। इस मुद्दे पर कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखे थे। बीजेपी विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी समेत कई नेताओं ने युवाओं के समर्थन में आवाज उठाई थी। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी आयु सीमा में छूट की मांग का समर्थन किया था। जारी शासनादेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में अपवाद स्वरूप एक बार के लिए 3 वर्ष का शिथिलीकरण दिया गया है। यह छूट आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला आरक्षी और जेल वार्डर समेत सभी पदों पर लागू होगी।

30 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में खुशी की लहर है। लंबे समय से आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को अब एक और मौका मिल गया है। योगी सरकार का यह फैसला लाखों युवाओं के लिए राहत लेकर आया है और यूपी पुलिस भर्ती 2026 को लेकर फिर से उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵