back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाजापुर : संक्रमण की चपेट में आकर परेशान हो रहे ग्रामीण

शाजापुर, 08 मई (हि.स.) । एक तरफ कोरोना के खिलाफ पूरे देश में जंग जारी है वहीं दूसरी तरफ सरकार ओर प्रशासन की सोच को निकम्मे, लापरवाह ओर भ्रष्टाचार से पोषित कुछ लोग जमीनीं स्तर पर खोंखला करने में तुले हैं। ऐसे लोगों में जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बेरछा का लापरवाह पंचायत सचिव भी शामिल है जो गांव में फैलते संक्रमण के प्रभाव को रोकने के इंतजाम करने और परेशान ग्रामीणों को राहत देने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय घर में चैन से बैठा हुआ है। संकटकाल में ग्रामीण अपने हक की मूलभूत सुविधाओं के लिए इसे मोबाइल लगाते हैं तो ये उनका फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझता। जिसके चलते परेशान ग्रामीण अपनी मुश्किलों का हल नहीं मिलने के कारण आपदा के दौर में तकलीफ ओर उपेक्षा की दोहरी मार झेलने को मजबूर हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि देश में जानलेवा कोरोना संक्रमण की चपेट में महानगरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हर रोज आ रहे हैं, बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में बिगड़ते हालातों को काबू करने के लिए सरकार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीणों को इसका शिकार होने से बचाया जा सके। लेकिन दूसरी तरफ सरकार की सार्थक सोच को निचले स्तर के कुछ कर्मचारी ग्रहण लगाने का काम कर रहे हैं जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरतकर समस्याओं को विकराल बनाते नजर आ रहे हैं। इनमें गांव की व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले पंचायत सचिव भी शामिल हैं। दरअसल, जिला मुख्यालय के समीप होने के कारण बैरछा में संक्रमण का असर साफतौर पर दिखाई देने लगा है। यहां सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य संक्रमित बिमारियां तेजी से फैल रही हैं। वहीं कोरोना कर्फ्यू के चलते ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि कार्यकाल पूर्ण होने के बाद अब सरपंच गांव में ज्यादा सक्रिय नहीं है एसे में गांव की सफाई, पेयजल सहित अन्य शासकीय सहयोग के लिए ग्रामीणों को एकमात्र सचिव का ही सहारा है ओर प्रशासनिक कार्ययोजनाओं के अमल में लाने का जरिया भी यही हैं। लेकिन इसे विडंबना कहा जाए या बैरछावासियों के लिए यहां का लापरवाह पंचायत सचिव संकट के दौर में लोगों की जान के लिए आफत खड़ी करने का काम कर रहा है। बैरछावासियों का कहना है कि उक्त सचिव घटिया राजनीति के संरक्षण में पिछले लंबे समय से बैरछा पंचायत में काबिज है। कई मौकों पर यह सरपंच पर भी हावी रहा है और मनमाने तरीके से काम करता रहा है। अभी हम किसी जरूरी काम के लिए इसे फोन लगाते हैं तो यह उठाता तक नहीं है। कोविड के संकटकाल में पंचायत स्तर पर अब इसे नहीं तो किसेे मदद के लिए बताएं। – इनका कहना है बैरछा पंचायत सचिव की लापरवाही संबंधी शिकायतें मिल रही हैं। जिसके बारे में विभागीय स्तर पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यकाल में किए गए कार्यों का भी नियमानुसार भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा। – श्री बाबुलाल पंवार मुख्य कार्यपालन अथिकारी, जनपद पंचायत शाजापुर हिन्दुस्थान समाचार/मंगल नाहर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵