back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CAT Result 2021: आईआईएम कैट का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

CAT Result 2021: आईआईएम द्वारा आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईएम अहमदाबाद ने कैट परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थी आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कैट 2021 परीक्षा (CAT Result 2021) में कुल 9 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। ये सभी पुरुष उम्मीदवार हैं। इन 9 में से 7 कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। 100 प्रतिशत लाने वाले ज्यादातर छात्र महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से हैं।

किस राज्य से कितने टॉपर

इसके बाद 99.99 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों की संख्या 19 है। ये सभी अभ्यर्थी भी पुरुष हैं। इन 19 में से 16 इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। कैट 2021 (CAT Result 2021) में 99.98 परसेंटाइल पाने वाले कुल 19 कैंडिडेट्स हैं। इनमें से सिर्फ एक महिला अभ्यर्थी है, जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से है। गौरतलब है कि इन 19 में से भी 15 स्टूडेंट्स इंजीनियर हैं।

पिछले साल नवंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा

कैट 2021 परीक्षा (CAT Result 2021) 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। आंसर-की पर 08 से 11 दिसंबर 2021 तक आपत्तियां मांगी गई थी। कुल 161 आपत्तियों में से आईआईएम ने एक को सही पाया। जिस सवाल का उत्तर बदला गया वह तीसरी शिफ्ट में क्वांटिटेटिव एबिलिटी सेक्शन में पूछा गया था। क्वेश्चन आईडी 48916813385 है। आईआईएम ने बताया है कि इसके दो सही उत्तर हो सकते थे – 92 और 460। जिन्होंने भी इनमें से कोई उत्तर दिया, उन्हें पूरे अंक दिए गए हैं।

भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में एमबीए एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट एग्जाम (CAT Result 2021) का आयोजन किया जाता है।

CAT Result 2021: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

  • यहां होम पेज पर दायीं ओर CAT 2021 score card download link दिखेगा। इसपर क्लिक करें।

  • इसके बाद कैट 2021 कैंडिडेट लॉगइन का पेज खुलेगा। यहां अपनी कैट 2021 यूजर आईडी और पासवर्ड भरें। फिर स्क्रीन पर दिख रहा 7 कैरेक्टर्स का सिक्योरिटी कोड भरें और लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।

  • लॉग-इन करने के बाद आपको आपका स्कोर कार्ड मिलेगा। इसे अच्छी तरह चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।

  • डाउनलोड करने के बाद आप कैट स्कोरकार्ड का प्रिंट लेकर भी रख लें। भविष्य में यह काम आएगा।

स्कोरकार्ड चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵