back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांशीराम की जयंती पर पदाधिकारियों को संगठन मंत्र देगी मायावती

लखनऊ, 14 मार्च (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 15 मार्च को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती मनायेंगी और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पदाधिकारियों को संगठन का मंत्र देगी। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रविवार को एक पत्रक जारी कर 15 मार्च के कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री मिश्रा ने बताया कि 15 मार्च को लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित कार्यालय पर बामसेफ, डीएस फोर और बसपा के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर बहन मायावती उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेगी। उन्होंने बताया कि बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दिन के कार्यक्रम में 12 बजे पहुंचेंगी। वहीं मायावती पत्रकारों से भी वार्ता करेंगी। इस कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी ही मौजूद रहेंगे। बता दें कि मायावती विगत् दिनों पार्टी पदाधिकारियों की एक दर्जन बैठकें कर चुकी हैं। जिसके तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2022 के समीकरणों पर वृहद चर्चाएं हुईं है। साथ ही प्रदेश में घटित घटनाओं पर भी पूर्व मुख्यमंत्री निरंतर नजर बनाये हुई है और हर घटना के पीछे उनके ट्वीट होते रहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵