back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनूपपुर में 18 से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण सहित अब तक 67526 लोगों को लगे टीके

अनूपपुर, 07 मई (हि.स.)। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव में 18 से 44 वर्ष के आयु वाले नागरिकों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में छह मई को 94 लोगो ने टीका लगवाया। इस प्रकार पिछले दो दिनों में अबतक कुल 174 नागरिकों ने टीका लगवाया गया है। वहीं अबतक 67526 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसबी चौधरी ने बताया कि जिले में 45 से 59 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों द्वारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है। अब तक 67 हजार 526 व्यक्तियों द्वारा टीके की प्रथम और द्वितीय डोज लगवाई जा चुकी है। इसमें 59 हजार 817 व्यक्तियों में प्रथम व सात हजार 709 व्यक्तियों ने दूसरा डोज लगवाया है। जिले में अब तक चार हजार 217 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व द्वितीय तीन हजार एक को, फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम दो हजार 430,द्वितीय एक हजार 564 को टीका लगाया गया। 45 से 59 वर्ष के प्रथम 30 हजार 487 द्वितीय एक हजार 286 व्यक्तियों, 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रथम 22 हजार 509 तथा द्वितीय एक हजार 858 व्यक्तियों को डोज लगाया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

घर में कुत्तों को पालने के ये है नए नियम, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीनेशन तक सबकुछ, क्या कैसे करें?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पालतू कुत्ते रखना जितना सुखद अनुभव है, उतनी ही जिम्मेदारी भी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵