back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक धामी को पुत्रीशोक, मख्यमंत्री, प्रीतम ने जताया शोक

देहरादून, 07 मई (हि.स.)। पिथौरागढ़ के धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा धामी (25) की शुक्रवार को दून अस्पताल में मृत्यु हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अन्य ने शोक व्यक्त किया है। पूजा विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि विधायक धामी अभी कुमाऊं में हैं और सूचना पाते ही तुरंत दून के लिए रवाना हो गए हैं।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने धारचूला के विधायक हरीश धामी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित सभी कांग्रेसियों ने विधायक हरीश धामी की पुत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रीतम सिंह और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने विधायक धामी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...