back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नि:स्वार्थ सेवा से ही कोरोना से बच सकती है मानवता : अभाविप

बेगूसराय, 07 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का सेवा कार्य लगातार जारी है। सेवा कार्य की समीक्षा के लिए शुक्रवार को संगठन की बेगूसराय इकाई की समीक्षा बैठक लोहिया नगर में हुई। मौके पर संगठन के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस विपदा की घड़ी में लगातार सेवा कार्य के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। कई कार्यकर्ता ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति, लिक्विड ऑक्सीजन की उपलब्धता, रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह से मरीजों को दवाई भी उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सभी युवा वैक्सीन लेने से पहले एक बार रक्तदान जरूर करें, ताकि आपके रक्त से किसी को जीवन मिल सके। मानवता के नाते हमारा यह कर्तव्य होता है कि विपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के काम आएं। विद्यार्थी परिषद की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी मदद उपलब्ध करवायी जा रही है। कॉलेज शाखा के अध्यक्ष आदित्य राज एवं नगर सह मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग केवल आरोप-प्रत्यारोप के फेर में पड़ कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है। लोग केवल सरकार तथा सिस्टम पर उंगली उठा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। संगठन के कार्यालय मंत्री विवेक कुमार एवं नगर सह मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र छात्र संगठन है जो इस घड़ी में समाज के बीच कार्य कर रहा है। अन्य छात्र संगठन केवल त्रुटि ढूंढने में लगे हुए हैं। समाज और छात्र-छात्राओं से उनका कोई वास्ता नहीं है, जबकि प्रश्न उठाने का अधिकार उन्हीं को है जो स्वयं भी कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। मौके पर अभिषेक, कौशिक एवं वीरू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵