back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मचकुंड पर अब पर्यटक ले सकेंगे रंगीन फाउंटेन का आनंद

धौलपुर,18 जून,हि.स.। पूर्वी राजस्थान के प्रसिद्व लोकतीर्थ मचकुंड सरोवर पर अब पर्यटक लाइटिंग एवं रंगीन फाउंटेन का लुत्फ फिर से उठा सकेंगे। डीएम आरके जायसवाल एवं नग परिषद सभापति खुशबू सिंह ने तीर्थराज मचकुंड के प्राचीन लाडली जगमोहन मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना कर लाइट व फाउंटेन का पुन: शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम जायसवाल ने कहा कि आम लोगों कोरोना गाइडलाइंस के चलते पिछले कई माह से यहां आमजन का आवागमन निषिद्ध था। अब पुन: इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अब प्रतिदिन पर्यटक सांयकाल के दौरान लाइटिंग होते हुए मचकुंड धाम की मनमोहक छटा का लुफ्त उठा सकेंगे। नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने तीर्थराज मचकुंड सरोवर क्षेत्र में पर्यटकों तथा धौलपुर वासियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मचकुंड तीर्थराज क्षेत्र में रंगीन फाउंटेन,लाईटिंग तथा अन्य सुविधाएं विकसित की गईं हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं, सरकार द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर धौलपुर एसडीम भारती भारद्वाज, नगर परिषद आयुक्त सौरभ जिंदल तथा लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्णदास महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक! ये खूबसूरत पार्क बना देंगे आपका वीकेंड खास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी, ट्रैफिक का शोर और भागदौड़ भरी दिनचर्या अक्सर मन और शरीर दोनों को थका देती है।...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵