back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉक्टरों पर हमले और अस्पतालों में तोड़फोड़ के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन

वाराणसी,18 जून (हि.स.)। आए दिन चिकित्सकों के साथ बदसलूकी और अस्पतालों में तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गम्भीर है। संगठन के आह्वान पर वाराणसी शाखा से जुड़े चिकित्सकों ने शुक्रवार को प्रोस्टेट डे मनाया। लहुराबीर स्थित एसोसिएशन के परिसर में जुटे चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सालयों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। वर्तमान समय में हर चिकित्सक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के साथ कार्य करने के लिए मजबूर हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिले के उच्च अधिकारियों को सौंपा। मांगों में अस्पताल परिसर में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे चिकित्सक भयमुक्त होकर अपना कार्य कर सके। चिकित्सालय परिसर एवं चिकित्सकों के ऊपर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाए। जिसमें कम से कम 10 साल के कारावास का प्रावधान हो। प्रदेश तथा जिले स्तर पर चिकित्सकों के साथ भेदभाव न करते हुए सरकार सहयोग प्रदान करे। कोरोना से मृत चिकित्सकों को कोरोना शहीद का सम्मान दिया जाए। कोरोना से मृत सभी चिकित्सकों को भारत सरकार द्वारा प्रदत इंश्योरेंस का लाभ दिया जाए। विरोध प्रदर्शन में कार्तिकेय सिंह, डॉ कर्मराज सिंह, डॉ अशोक राय, डॉ मनीषा सिंह, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह, डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. एन पी सिंह आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵