back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘हौसला रख’ से दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल का फर्स्ट लुक जारी

अभिनेता व सिंगर दिलजीत दोसांझ और ‘बिग बॉस 13 ‘ की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल की आगामी फिल्म ‘हौसला रख’ इन दिनों चर्चा में है। यह पहला मौका है जब दिलजीत और शहनाज साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में दिलजीत और शहनाज के अलावा सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में होगी। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को फिल्म से दिलजीत और शहनाज गिल का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें शहनाज फ्लोरल ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए नजर आ रही हैं,जबकि दिलजीत ने ग्रे सूट के साथ पीला स्वेटर और ब्राइट पगड़ी पहनी हुई है और प्यार से अपने हाथ शहनाज के बेबी बंप पर रखे हुए हैं। फिल्म के इस फर्स्ट लुक को दिलजीत दोसांझ ने ट्विटर पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘ हौंसला रख’ इस दशहरा 15 अक्टूबर,2021 को !’ फिल्म से दिलजीत और शहनाज का ये फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिलजीत और शहनाज की इस पंजाबी फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह करेंगे। फिलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। बिग बॉस 13 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट रहीं शहनाज़ की शो के बाद यह पहली फ़िल्म है। फिल्म ‘हौंसला रख’ की शूटिंग इन दिनों कनाडा में चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी के जन्म के महीनों बाद पहली बार नजर आईं कियारा आडवाणी, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है। जुलाई 2025...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵