back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनएच निर्माण में प्रभावित रैयतों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू

मेदिनीनगर, 18 जून (हि.स.)। जिले में संचालित परियोजना एनएच 75 व एनएच 98 निर्माण में प्रभावित रैयतों को भुगतान को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी को तीव्रगति से भुगतान करने का निर्देश दिया है। निर्देश मिलने के बाद जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने संबंधित रैयतों को कैम्प लगाकर भुगतान करने का निर्णय किया है। इसके तहत प्रत्येक सोमवार को दिन के 11 बजे से 4 बजे तक छत्तरपुर अंचल कार्यालय में कैंप लगाया जायेगा। साथ ही प्रत्येक बुधवार को दिन के 11 बजे से 04 बजे तक हरिहरगंज व पिपरा में कैंप लगाया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार को दिन के 11 बजे से 4 बजे तक विश्रामपुर अंचल में कैंप लगाकर प्रभावित रैयतों को भुगतान संबंधित प्रक्रिया संपादित की जायेगी। ज़िला प्रशासन द्वारा सभी रैयतों को इन वांछित कागजातों की सूची के साथ संबंधित कैंप में प्रस्तुत करने को कहा गया है। जिनमें नोटिस की मूल प्रति, भूमि स्वामित्व से संबंधित कागजात-खतियान व निबंधित केवाला की छायाप्रति, अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र, अद्यतन लगान रसीद की छायाप्रति (मूल प्रति साथ में रखने को कहा गया है), क्षतिपूर्ति बाँड, शपथ-पत्र, बैंक खाता संख्या व आईएफएससी कोड, आधार कार्ड की छायाप्रति, बंटवारा के संबंध में आपसी सहमति पत्र, पासपोर्ट आकार का दो फोटोग्राफ व अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत वंशावली शामिल हैं। उक्त निर्धारित तिथि को जिला भू-अर्जन कार्यालय के भुगतान से संबंधित सभी कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

क्‍या कैशलेस पेमेंट में उड़ रही आपकी कमाई? जानिए इसके 5 संकेत और आसान उपाय, आज से ही करें शुरुआत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आजकल UPI, कार्ड और वॉलेट से भुगतान करना कितना आसान हो गया है, बस एक टैप और काम...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵