back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की

रांची, 18 जून (हि. स.)। देशभर में हो रहे डॉक्टरों पर अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राजभर के डॉक्टरों ने आंदोलन किया। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के कार्यालय में डॉक्टरों की प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टरों ने नारेबाजी भी की जिसमें सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, सेव द सेवियर, डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने सहित अन्य शामिल है। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शम्भू प्रसाद ने कहा कि आए दिन डॉक्टरों से मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं। डॉक्टर ठीक से इलाज नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टरों को भयमुक्त वातावरण चाहिए ताकि वह इलाज सही से कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर ऐसे मामलों का निपटारा हो। साथ ही आईपीसी की धाराओं से इसे जोड़ा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की कि झारखंड के अलावा कई राज्यों में यह लागू है, इसलिए यहां भी इसे लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टरों को भयमुक्त वातावरण नहीं मिलेगा तब तक वह अच्छी तरीके से मरीजों का इलाज नहीं कर पाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...