back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन के नेशनल बैंक ने सशस्त्र बलों की सहायता के लिए धन अर्जित करने वाला खाता खोला

कीव/नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। रूसी सैन्य कार्रवाइयों से प्रभावित यूक्रेन के अधिकारियों ने देश के सशस्त्र बलों को सहायता मुहैया कराने के लिए एक धन उगाहने वाले विशेष खाते की शुरुआत की है। विशेष खाता खोलने की घोषणा यूक्रेन के नेशनल बैंक के चेयरमैन किरिलो शेवचेंको ने गुरुवार को अपने वीडियो संबोधन में की। उन्होंने कहा, नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों का समर्थन करने के लिए एक विशेष धन उगाहने वाला खाता खोलने का फैसला किया है। यूक्रेन सशस्त्र बलों के सत्यापित फेसबुक पेज पर साझा की गई एक पोस्ट में कहा गया है, यह निर्णय यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू करने, रूसी संघ की सशस्त्र आक्रामकता और यूक्रेन की राष्ट्र स्वतंत्रता के लिए खतरे को देखते हुए इसकी क्षेत्रीय अखंडता के संबंध में किया गया है। खाता बहु-मुद्रा स्वीकार करने के लिए है। यह खाता यूक्रेनी व्यवसायों और नागरिकों से राष्ट्रीय मुद्रा के साथ ही विदेशी मुद्रा में अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और दाताओं से धन के हस्तांतरण के लिए खोला गया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵