back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामलीला में मंदोदरी बनेंगी पूनम पांडे, VHP विरोध के बीच तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 9 दिन का व्रत रखूंगी…

पूनम पांडे को लाल किले की लव-कुश रामलीला में मंदोदरी की भूमिका मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। जिसमें धार्मिक संगठन विरोध के बीच पूनम ने आस्था जताते हुए कहा कि वह नौ दिन का व्रत रखेंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में होने वाली विश्वविख्यात लव-कुश रामलीला इस बार फिर चर्चा में है इसकी वजह बनी है बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूनम पांडे, जिन्हें इस साल रावण की पत्नी ‘मंदोदरी’ की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। इस घोषणा के साथ ही विवाद की चिंगारी भड़क उठी सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक संगठनों तक में विरोध की लहर दौड़ गई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद धार्मिक संगठन ने इस फैसले को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि पूनम की छवि इस पवित्र मंच के अनुकूल नहीं है।

मंदोदरी एक देवीतुल्य किरदार इसे निभाना सौभाग्य की बात – पूनम

इन विवादों के बीच खुद पूनम पांडे सामने आईं और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया एक वीडियो के ज़रिए दी। उन्होंने कहा,लाल किले में होने वाली लव-कुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं बहुत खुश हूं और इसे निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।  

नवरात्रि के पूरे नौ दिन वो व्रत रखेंगी

पूनम ने कहा कि वो केवल अभिनय नहीं, बल्कि आस्था के साथ यह किरदार निभा रही हैं। उन्होंने ऐलान किया कि नवरात्रि के पूरे नौ दिन वो व्रत रखेंगी ताकि उनका मन और तन शुद्ध रहे। पूनम ने कहा, मैं चाहती हूं कि जब मैं मंच पर उतरूं, तो हर दर्शक को लगे कि सच में मंदोदरी आ गई हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी आस्था को लोग समझेंगे।जय श्री राम – पूनम पांडे

विवाद क्यों?

VHP ने कुछ पुराने विवादों का हवाला देते हुए कहा, इस विरोध की जड़ पूनम पांडे की पूर्व छवि को लेकर चिंता है। जिसमें उन्होनें साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर कपड़े उतारने का ऐलान किया था। इसके बाद साल 2024 में अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद (VHP) का कहना है कि, रामायण जैसे धार्मिक पवित्र मंचन में केवल अभिनय ही नहीं, बल्कि नैतिक छवि भी मायने रखती है। इन घटनाओं के चलते संगठन को डर है कि, रामायण जैसे पावन ग्रंथ पर आधारित मंचन की पवित्रता को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए विश्व हिंदू परिषद संगठन ने लव-कुश रामलीला समिति से इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

रामलीला का जलवा इस बार भी बरकरार

बहरहाल, विवादों के बीच भी इस साल की रामलीला में सितारों की भरमार रहेगी, जिसमें एक्टर आर्य बब्बर निभाएंगे रावण का किरदार तो किंशुक वैद्य बनेंगे राम वहीं रिनी आर्य को मिला है सीता का किरदार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी परशुराम के अवतार में दिखाएं जाऐगें बता दे, 22 सितंबर से शुरू हो रही रामलीला को लाल किले के ऐतिहासिक मंच से प्रसारित किया जाऐगा जिससे लाखों दर्शकों भी इसे देखं सकेगें। 

यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त

गौरतलब है कि, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त इस रामलीला को देश-विदेश में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में देखा जाता है, और यह हर साल भव्यता के साथ आयोजित होती है।लव-कुश रामलीला केवल मंचन नहीं, भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे मंच पर किरदारों का चयन सिर्फ लोकप्रियता नहीं, परंपरा और श्रद्धा को ध्यान में रखकर होना चाहिए, ऐसा मानना है कई सामाजिक संगठनों का।

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...