back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मशाला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं: नैहरिया

धर्मशाला, 06 मई (हि.स.)। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार सतर्क है। कोरोना महामारी के बीच कोई भी मरीज या उनके परिजन परेशानी में न रहें, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके अलावा आम लोगों के जीवन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है। गुरूवार को जारी एक प्रेस बयान में विधायक नैहरिया ने कहा कि महामारी के इस दौर में भी कुछ नेता जनता की सेवा करने के बजाय अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। प्रदेश सरकार के सहयोग से धर्मशाला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं में इजाफा किया गया है। अस्पताल में दाखिल मरीज का हाल जानने के लिए परिजन जोनल अस्पताल धर्मशाला में स्थापित हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूरभाष नम्बर 01892-227595 जारी किया गया है, जो कि सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। इस नम्बर के माध्यम से भी कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन उनसे बात करके उनका हालचाल पूछ सकते हैं और उनके संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जोनल अस्पताल धर्मशाला में कोविड मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते स्टाफ की कमी पेश आ रही थी, जिसके चलते अतिरिक्त स्टाफ भी नियुक्त किया गया है, जिनमें 10 स्टाफ नर्सिस, 10 सिक्योरिटी गार्ड और 22 वार्ड ब्वायज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मरीजों के उपचार के दौरान मनोरंजन के लिए जोनल अस्पताल में 5 एलईडी टीवी लगाए गए हैं। मरीजों को ताजा व गर्म खाना उपलब्ध हो, इसके लिए फूड वार्मर ट्राली भी अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई है। मरीजों की संख्या बढने के चलते उनके कपड़े धोने के लिए एक वॉशिंग मशीन भी अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई है। मरीजों की सुविधा के लिए एक ईसीजी मशीन भी अस्पताल प्रशासन को दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵