back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘30 किलो भुक्की सहित 2 काबू‘

उधमपुर, 6 मई (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान को वीरवार को भी जारी रखा। वहीं पुलिस ने जखैनी चैक पर लगाए गए नाके के दौरान एक ट्रक से 30 किलो भुक्की बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उधमपुर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जखैनी चैक पर नाका लगाया हुआ था तथा गाडियों की जांच की जा रही थी कि एक ट्रक नंबर (पीबी13एक्स-9733) जो श्रीनगर से पंजाब की तरफ जा रहा था कि जैसे ही नाके के पास पहुंचा तो उसे पुलिस ने जांच हेतु रोक लिया। पुलिस ने जब ट्रक की गहनता से जांच की तो उसमें छुपाकर रखी गई 30 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया तथा उसे थाने में ले आई। वहीं पुलिस ने इस संबंध में दो तस्कर जिनकी पहचान सतपाल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी संदूर, तहसील मलेरकोटला, पंजाब तथा मोहम्मद शमशाद पुत्र देव सांई निवासी मोहल्ला बैग वाला, साता चैक, मलेरकोटला, पंजाब के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵