back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

औपचारिकता बाद में, पहले मरीजों को अस्पताल में भर्ती करें : गणेश जोशी

देहरादून, 06 मई (हि.स.)। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आपातकाल स्थिति में मरीजों को सीधे चिकित्सालय में भर्ती करने के निर्देश देते हुए कहा कि अन्य औपचारिकताएं बाद में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि समय रहते मरीज की जान बचाई जा सके। गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले कोविड प्रभारी मंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों के संग कोराना तैयारी और व्यवस्थाओें को लेकर बैठक की। इस दौरान जोशी ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के बाद भी संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमण रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में चिकित्सालयों में आईसीयू, वेन्टिलेटर, आक्सीजन, सामान्य बैड की संख्या और अधिक बढ़ाई जाए ताकि किसी संक्रमित व्यक्ति को चिकित्सालय में भर्ती करने की आवश्यकता पड़े तो आसानी से बैड मिल जाए। साथ ही चिकित्सालयों में बैड, आक्सीजन, आईसीयू, वैंटिलेटर आदि की नियमित स्थिति का जानकारी लेते रहे ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को अनावश्यक ना भटकना पड़े। इस पर जिलाधिकारी डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंत्री को बताया कि अन्य अस्पतालों को कोविड चिकित्सालय बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जनपद का आक्सीजन का कोटा और अधिक बढ़ाना होगा। जनपद में नोडल अधिकारियों के साथ ही तकनीकी टीम गठित की गई है, जो प्रतिदिन चिकित्सालयों से उनकी आक्सीजन की खपत, बैड, रेमडेसिविर आदि की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करती है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों, निशक्त एवं वरिष्ठ नागरिकों को दवा, भोजन, सैम्पलिंग की सुविधा दिलाए जाने के लिए आपदा कन्ट्रोलरूम तथा आईटीडीए में कोविड कन्ट्रोलरूम के माध्यम से होम आयशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही। इसके लिए 200 अध्यापकों की ओर से उनके स्वास्थ्य की माॅनिटिरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जनपद में दवाईयों की कालाबाजारी, जमाखोरी, निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेने, ओवर रेटिंग पर रोक लगाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को क्षेत्रवार वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। एम्बुलेंस किराया, लैब्स एवं हाॅस्पिटल में उपचार, सब्जी, राशन आदि की दुकानों पर पर रेट लिस्ट चस्पा करवाने तथा कोविड कर्फ्यू दौरान गाइडलाइन का शतप्रतिशत् अनुपालन करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.अनूप कुमार डिमरी, नगर निगम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵