back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी के विवादित बयान पर अबू आजमी का खुला समर्थन, सपा नेता बोले- ‘हां वोट के लिए PM मोदी कुछ भी…’

महाराष्‍ट्र के सपा नेता अबू आजमी ने हाल ही में राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान का समर्थन किया है। सपा नेता का कहना है कि, हां यह सही है कि भाजपा वोटों के लिए कुछ भी कर सकती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने बिहार चुनाव प्रचार में राहुल गांधी के विवादित बयान का समर्थन किया है। हाल ही में कांग्रेस नेता ने कहा था कि वोट पाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी नाच तक सकते हैं। यह बयान राजनीतिक हलकों में सुर्खियों में छा गया है और चुनावी बहस को और गर्मा दिया है।

महाराष्ट्र सपा नेता अबू आजमी ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा वोटों के लिए कुछ भी कर सकती है और वह वोट पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। यह टिप्पणी चुनावी राजनीति में हलचल पैदा कर रही है।

हमेशा विवादित मुद्दे उठाती है BJP- अबू आजमी 

अबू आजमी का कहना है कि भाजपा नफरत फैलाकर राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश करती है। वे “वंदे मातरम” और धार्मिक मतभेदों को लेकर मुद्दे उठाते हैं, ताकि मुस्लिम समुदाय को परेशान कर बहुसंख्यक वोटों को आकर्षित किया जा सके।

मुस्लिमों को परेशान करती है BJP- अबू आजमी 

अबू आजमी ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेता लगातार ऐसे मुद्दों की खोज में लगे रहते हैं, जिनसे मुस्लिमों को तकलीफ हो। इसके पहले भी अबू आहूजा विवादित बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने राहुल गांधी के विवादित बयान का समर्थन कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है

राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे का समर्थन 

बता दें कि, राहुल गांधी के बयान पर राजनीतिक विवाद तेज है। इससे पहले सपा नेता अबू आजमी ने राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे का भी समर्थन किया था। उनका कहना था कि राहुल ने अपने दावे के पीछे सबूत भी पेश किए, बावजूद इसके चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

महाराष्ट्र में सपा नेता अबू आजमी लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके वंदे मातरम को लेकर बयान हमेशा विवादित रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वोट चोरी को लेकर कहा कि जिनका एक लाख से अधिक का वोट बैंक था, वे भी चुनाव हार गए। अब इस पर राजनीतिक बहस और सवाल उठ रहे हैं।

महाराष्ट्र में जोड़े गए 96 लाख फर्जी वोटर 

अबू आजमी का कहना है कि विपक्ष के कई नेता अपने मजबूत क्षेत्रों में भी हार गए, जबकि भाजपा ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि चुनाव तभी निष्पक्ष हो सकते हैं, जब फर्जी मतदाताओं को हटाया जाए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव से पहले 96 लाख फर्जी वोटर जोड़े गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...