back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर सहायिकाओं का सम्मान

पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास ने दाई, परिचारिका के योगदान को सराहने के लिए किया पहल वाराणसी, 18 जून (हि.स.)। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की शुक्रवार को 164वीं पुण्य तिथि है। काशी की बेटी वीरांगना लक्ष्मीबाई के भदैनी स्थित जन्मस्थली पर आज कोविड प्रोटोकाल का पालन कर कार्यक्रम आयोजित होगा। महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में दीप जला कर पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास सहायिकाओं को सम्मानित करेंगी। न्यास की कविता मालवीय ने बताया कि पिछले तीन सालों से संस्था उन महिलाओं के सम्मान के लिए प्रयासरत है। जो अपने घर के साथ ही दूसरों के घर के लिए सेवा भाव से समर्पित रहती हैं। समाज इन्हें काम वाली बाई, दाई, परिचारिका आदि नाम से पुकारता है। पिछले कुछ वर्षो से स्थितियां बदली तो लोगों को यह समझ में आ रहा कि ये हमारी सहायिका हैं। इनके समग्र हित को समर्पित न्यास महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदानी दिवस पर वीरांगना पन्ना धाय को याद करते हुए काशी की विभिन्न स्थानों पर सहायिकाओं को सम्मानित कर रहा है। कविता ने बताया कि पिछले दो वर्षो से इनके स्वास्थ की चिंता करते हुए पुष्टाहार, स्वास्थ सुविधाओं में सहयोग, इनकी बेटियों की शादी में अनुदान, केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी एवं इसका लाभ दिलाने में न्यास सहयोग कर रहा है। साथ ही न्यास अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस पर लगातार महिलाओं को योगाभ्यास कराने के लिए पहल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...