back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगड़ा में कोरोना टीकाकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नही होगी स्लाट बुकिंग की जरूरत

धर्मशाला, 18 जून (हि.स.)। कांगड़ा जिला में अब 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगेगी। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए स्लाट बुकिंग की शर्त को हटा दिया है। ऐसे लोगों को टीकाकरण केंद्र पर ही पंजीकरण करने का प्रावधान किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैक्सीन लगाने में किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आएं जबकि शहरी क्षेत्रों में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए स्लाट बुकिंग एक दिन पहले ही करवानी पड़ेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन ने बताया कि राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान का विस्तारीकरण करते हुए सभी नागरिकों को कवर करने के लिए पहल की है। इस बाबत स्वास्थ्य निदेशालय से निर्देश भी प्राप्त हो गए हैं और संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों को भी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं। डा. गुरदर्शन ने कहा कि टीकाकरण सत्र स्थल के बारे में एक दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के लोगों का ही टीकाकरण किया जाएगा इस के लिए भी स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे ताकि स्थानीय स्तर के ग्रामीणों को ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि 45 आयु वर्ग से उपर के लोगों को अब वीरवार, शुक्रवार तथा शनिवार को टीकाकरण सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा दूसरी डोज वाले नागरिक भी टीकाकरण करवा सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵