back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योग गुरू बाबा रामदेव के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध, काली पट्टी बांधी

जोधपुर, 18 जून (हि.स.)। चिकित्सकों के प्रति बढ़ती हिंसा एवं योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा लगातार की जा रही अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर चिकित्सकीय कार्य किया। साथ ही जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिस्दा) के जिला अध्यक्ष डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि सभी सेवारत चिकित्सकों ने आज पूरा दिन ब्लैक रिबन धारण कर गांधीवादी तरीक़े से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दौर में देशभर के चिकित्सक चाहे वे सरकारी सेवा में हो, रेजिडेंट-इंटर्न हो या निजी चिकित्सक हो, सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर पीडि़त मानवता की रक्षा में जुटे हुए हैं। इस दौरान हज़ारों चिकित्सक और चिकित्साकर्मी वीर गति को भी प्राप्त हुए है। फिर भी चिकित्सकों के खिलाफ इस प्रकार की हिंसा करना तथा निजी लाभ के लिए चिकित्सा पद्धति को निन्दित करना, सीधे तौर पर अक्षम्य अपराध है। कई स्थानों पर डॉक्टरों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाबा रामदेव भ लगातार चिकित्सकों व चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। इसी के विरोधस्वरूप शुक्रवार को सभी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करवाया और एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फ्रंट वॉरियर्स के रूप में काम करने वाले डॉक्टरों की जान माल की हिफाजत करने की मांग की। इस दौरान अरिस्दा के जिला महासचिव डॉ. रामकिशोर विश्नोई सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵