back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वरिष्ठ प्रदर्शक परीक्षा के अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध नए अभ्यर्थियों का किया चयन

– एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, औषध, माइक्रोबायोलॉजी, दंत चिकित्सा के अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार अजमेर, 17 जून(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग हेतु वरिष्ठ प्रदर्शक एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, औषध, माइक्रोबायोलॉजी, दंत चिकित्सा पदों के लिए सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु आयोजित संवीक्षा परीक्षा के परिणाम में अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध कुछ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। आयोग ने इन परीक्षाओं का परिणाम 26.फरवरी 2021 को घोषित किया था। उसी के क्रम में अभ्यर्थी की पात्रता संबंधी जांच की गई जिसमें अपात्र पाए जाने पर उनके विरुद्ध अन्य अभ्यर्थी को अवसर दिया गया। आयोग सचिव शुभम चौधरी ने कहा कि साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि वे पात्रता रखते हैं या नहीं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर समस्त आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार के समय उपस्थित होंगे। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...