back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य से क्वारंटीन मुक्त यात्रा निलंबन को हटाएगा न्यूजीलैंड

वेलिंगटन, 17 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड 22 जून से ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के साथ अपनी क्वारंटीन-मुक्त यात्रा के निलंबन को हटाने के लिए तैयार है। कोविड-19 प्रतिक्रिया मंत्री क्रिस हिपकिंस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हिपकिंस ने अपने एक बयान में कहा, यह निर्धारित किया गया है कि न्यूजीलैंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम कम हो रहा है और इस समय, सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई राज्य में और अधिक व्यापक सामुदायिक प्रसारण (कोरोना संचरण) होने की संभावना नहीं है। मंत्री ने निलंबन को 22 जून तक बढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा, हालांकि, हमारे एहतियाती ²ष्टिकोण के अनुरूप, हम इस संक्षिप्त विस्तार को विवेकपूर्ण मानते हैं। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य अधिकारी ऑस्ट्रेलियाई राज्य के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखेंगे, लेकिन इस समय उनका मानना है कि सरकार पांच दिनों के विस्तार के अंत में निलंबन को हटाने की स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति बदलती है तो इसकी समीक्षा की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर और विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न में गुरुवार मध्यरात्रि से कोविड-19 प्रतिबंधों को और कम करने की उम्मीद है। बुधवार को, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार मध्यरात्रि तक पिछले 24 घंटों के दौरान स्थानीय रूप से प्राप्त पांच नए कोरोना मामलों की सूचना दी, जिससे अब वहां सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 55 हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के साथ न्यूजीलैंड की क्वारंटीन-मुक्त यात्रा 25 मई को मेलबर्न में कोविड-19 के सामुदायिक प्रकोप के कारण निलंबित कर दी गई थी। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵