back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस गतिरोध के चरम पर पहुंच गया है और उनके हमले अब खतरनाक हो रहे हैं: यूक्रेन

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद (आरएनबीओ) के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने कहा है कि रूस अब गतिरोध के चरम पर पहुंच गया है और यूक्रेन पर उनके हमले विशेष रूप से खतरनाक हो गए हैं। उन्होंने कहा, मॉस्को में सैन्य अपराधियों ने तेजी से बढ़ते दंडात्मक अभियान के रूप में एक या दो दिनों में हमले को खत्म करने (सैन्य अभियान की समाप्ति) की योजना बनाई थी, लेकिन वे असफल रहे। यह अब पूरी दुनिया के लिए स्पष्ट है और स्वाभाविक रूप से यह रूस के लिए भी स्पष्ट हो रहा है। उक्रेन्स्का प्रावदा ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार से क्रेमलिन अब एक डेड एंड यानी अपने गतिरोध के चरम पर पहुंच चुका है और वे बेहद खतरनाक हो रहे हैं। वे सीमा को पार कर रहे हैं और युद्ध के किसी भी कानूनी और नैतिक कोड का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने 15 लाख से अधिक की आबादी वाले शहर खा*++++++++++++++++++++++++++++र्*व में ग्रैड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर द्वारा बर्बर बमबारी की भी निंदा की। इसके अलावा डेनिलोव ने चेर्निहाइव में किए गए विनाश, यूक्रेन की मूल्यवान यूरोपीय विरासत, बुका, इरपिन, गोस्टोमेल और अन्य शहरों एवं गांवों हुई गोलाबारी में हुए नुकसान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब वोल्नोवाखा शहर मानवीय तबाही के कगार पर है। डेनिलोव के अनुसार, अब दुश्मन थकावट के कगार पर है, जबकि यूक्रेनी प्रतिरोध हर दिन मजबूत होता जा रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने कीव के पास रूसी कब्जे वाले दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राजधानी की ओर उड़ते हुए रूसी हेलीकॉप्टरों की लाइन दिखाई दे रही है। यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने 28 फरवरी को यूक्रेन में बचाव में की गई कार्रवाई में पांच रूसी लड़ाकू विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी लड़ाकू जेट विमानों ने दो रूसी जेट विमानों को रोका और मार गिराया, जबकि तीन और रूसी जेट विमानों को एस-300 द्वारा मार गिराया गया। इसके अलावा भी यूक्रेन ने कई रूसी सैन्य उपकरणों को मार गिराने का दावा किया है। इसके अलावा, यूक्रेनी एंटी-एयरक्राफ्ट गनर्स ने बीयूके-एम-1 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम का उपयोग करके कीव के पास एक क्रूज मिसाइल और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। एमडीयू के अनुसार, यूक्रेनी बलों ने न केवल बचाव किया बल्कि हमला भी किया। एसयू-25 हमलावर विमानों ने दिन के दौरान कीव और जाइटॉमिर क्षेत्रों में बख्तरबंद वाहनों पर भी बमबारी की। दावा किया गया है कि यूक्रेनी एसयू-24 एम बमवर्षकों ने चेर्निहाइव क्षेत्र में और बर्दियांस्क के पास 4 टैंक और मशीनीकृत उपकरणों पर हमला किया। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵