back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंटीलिया प्रकरण : प्रदीप शर्मा सहित तीन आरोपितों को 28 जून तक एनआईए कस्टडी

मुंबई, 17 जून (हि.स.)। एंटीलिया प्रकरण और व्यापारी मनसुख हिरेन मौत के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा समेत तीन आरोपितों को गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 28 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने इन तीनों आरोपितों को आज सुबह गिरफ्तार किया था। एनआईए की टीम ने 11 जून को इस मामले में संतोष शेलार और आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर एनआईए ने आज प्रदीप शर्मा और उनके दो सहयोगियों मनीष सोनी एवं सतीश चिभुतकर को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने प्रदीप शर्मा के अंधेरी स्थित घर एवं कार्यालय पर भी छापा मारा था। इसके बाद इन तीनों का जेजे अस्पताल में मेडिकल करवाकर विशेष अदालत में पेश किया गया। एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि इन तीनों ने एंटीलिया के पास जिलेटिन से भरा वाहन खड़ा करने में मुख्य आरोपित सचिन वाझे की मदद की थी। जिलेटिन का इंतजाम इन्हीं तीनों ने किया था इसलिए इन तीनों को 14 दिनों तक एनआईए कस्टडी दी जाए लेकिन विशेष अदालत ने 28 जून तक एनआईए कस्टडी में भेजने का आदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के पास से 25 फरवरी को संदिग्ध हालात में एक स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं। इसके बाद व्यापारी मनसुख हिरेन का शव 5 मार्च को मुंब्रा खाड़ी से बरामद किया गया था। अंबानी के घर के पास मिली स्कॉर्पियो कार मनसुख हिरेन की ही थी। इस मामले में एनआईए अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे और रियाज काजी, पूर्व पुलिस निरीक्षक सुनील माने, पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे, क्रिकेट बुकी नरेश गोरे, संतोष शेलार, आनंद शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनीष सोनी और सतीश चिभुतकर शामिल हैं। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाने वाले प्रदीप शर्मा से एनआईए अधिकारियों ने इस मामले में पहले भी दो बार में 12 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। उनको मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाझे के करीबी के रूप में जाना जाता है। प्रदीप शर्मा 103 एनकाउंटर कर चुके हैं। बहुचर्चित लखन भैया एनकाउंटर में 2010 में प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में प्रदीप शर्मा को निलंबित कर दिया गया था लेकिन मामले में निर्दोष छूटने के बाद उन्हें फिर से सेवा में बहाल किया गया था। प्रदीप शर्मा ने कुख्यात बदमाश दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था और शिवसेना से जुड़ गए थे। शिवसेना में प्रदीप शर्मा पवक्ता पद पर नियुक्त किए गए थे। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर नालासोपारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव हार गए थे। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...