back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस ने यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का काम लगभग पूरा कर लिया है : पुतिन

मास्को, 6 मार्च (आईएएनएस)। रूस ने हथियार के गोदामों, गोला-बारूद के डिपो, विमानन और वायु रक्षा प्रणालियों सहित यूक्रेन के मुख्य सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के मिशन को व्यावहारिक रूप से पूरा कर लिया है। ये जानकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से कहा, रूस की सेना अपने सभी सौंपे गए कार्यो को पूरा करेगी और यूक्रेन में अभियान योजना और कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। पश्चिमी प्रतिबंधों की एक नई लहर पर टिप्पणी करते हुए, पुतिन ने रूसी एयरलाइंस की महिला उड़ान कर्मचारियों के साथ बैठक में कहा कि वे (पश्चिमी देश) युद्ध की घोषणा के समान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस में आपातकाल की स्थिति शुरू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा, यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करना एक कठिन फैसला था, लेकिन रूस को वास्तविक खतरे से बचाना था। पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल हो जाता है, तो पूरा सैन्य गुट कीव को सैन्य रूप से समर्थन देने के लिए बाध्य है और यूक्रेन क्रीमिया में प्रवेश कर सकता है, जिससे रूस और नाटो के बीच सीधे संघर्ष हो सकता है। पुतिन ने कहा कि रूस, यूक्रेन के विसैन्यीकरण की मांग करता है। कीव के साथ बातचीत की मेज पर कई अलग-अलग विकल्प हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵