back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के चलते शताब्दी, राजधानी, दुरंतो और वंदे भारत सहित 52 जोड़ी ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)। भारतीय रेलवे ने देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों और यात्रियों की कमी के कारण लंबी दूरी की शताब्दी, राजधानी, दुरंतो और वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 52 जोड़ी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे डिवीजन ने गुरुवार को 28 जोड़ी यात्री रेलगाड़ियों की सूची जारी की है। इनमें आठ जोड़ी शताब्दी, 2-2 जोड़ी राजधानी, जनशताब्दी और दुरंतो के अलावा एक जोड़ी वंदेभारत और देहरादून-दिल्ली त्योहार स्पेशल, कोटद्वार-दिल्ली सिद्धाबली स्पेशल. कालका-शिमला रेल मोट्रर्स स्पेशल. कालका-शिमला त्योहार स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इनमें से अधिकांश रेलगाड़ियां 09 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। इनमें नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी स्पेशल और नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी स्पेशल शामिल हैं। ये सभी 09 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। वहीं, नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी स्पेशल और नई दिल्ली-उना जनशताब्दी स्पेशल क्रमश: 10 और 9 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो स्पेशल 10 मई से और सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो स्पेशल 9 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। निजामुद्दीन-चेन्नई राजधानी स्पेशल 12 मई से और नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी स्पेशल 11 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। दिल्ली-कटरा वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस 9 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है। उधर, मध्य रेलवे डिवीजन ने भी यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए 24 जोड़ी ट्रेनों को 10 मई से 30 जून तक रद्द करने की घोषणा जारी की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...