back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में पुलिस अधिकारी द्वारा अश्वेत व्यक्ति की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन

न्यूयॉर्क, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के मिशिगन में एक अश्वेत व्यक्ति की श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि मिशिगन में एक पुलिस अधिकारी द्वारा अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने की घटना सामने आई है। मिशिगन के ग्रैंड रैपिड्स में एक घर के बाहर 26 वर्षीय पैट्रिक ल्योया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। स्थानीय टीवी चैनल डब्ल्यूजेडजेडएम की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात, वीडियो जारी होने के बाद ग्रैंड रैपिड्स पुलिस स्टेशन के बाहर सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी की और गोली मारने वाले अधिकारी का नाम जारी करने की मांग की। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी ने वारदात के समय कई बार ल्योया को उसका टसर छोड़ने को कहा। दरअसल, टसर बिजली का झटका देने वाला एक हथियार है। इस घटना को लेकर कई वीडियो जारी किए गए। जिसमें एक वीडियो में ल्योया को एक अधिकारी से दूर भागते हुए देखा जा सकता है। अधिकारी ने उन्हें गलत लाइसेंस प्लेट के साथ गाड़ी चलाने के लिए रोका था। वीडियो में अधिकारी ल्योया के ऊपर था और उसे काबू में करने के लिए कभी-कभी उसकी पीठ पर घुटना लगा रहा था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि श्वेत अधिकारी की पहचान अभी उजागर नहीं की। जांच पूरी होने तक अधिकारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है, लेकिन उन्हें वेतन मिलता रहेगा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मिडिल ईस्ट में टकराव की आहट, जानें इजरायल और ईरान की सैन्य ताकत का फर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। Israel और United States द्वारा Iran के...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...